स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार के निर्देश, गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर आयुक्त ने दिया जोर

बाँदा। आयुक्त चित्रकूट धाम मण्डल, बाँदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विगत माह की तुलना में स्वास्थ्य सेवाओं में हुए सुधार पर प्रसन्नता व्यक्त की गई और भविष्य में इन्हें और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। आयुक्त ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था, चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के पूर्ण अनुपालन, कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण, मरीजों से फीडबैक लेकर उसका दस्तावेजीकरण, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड वितरण, अग्नि सुरक्षा की समुचित व्यवस्था तथा दिव्यांगजनों के लिए सुविधाजनक पहुँच जैसी व्यवस्थाओं को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मण्डल के सभी जनपदों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts