रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

मुजफ्फरनगर के पटेल नगर क्षेत्र में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले अमित भारद्वाज ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वे श्री आदर्श रामलीला समिति के निर्देशक भी थे और समाज में एक समर्पित कलाकार व समाजसेवी के रूप में पहचाने जाते थे।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

इस दुखद समाचार के बाद रामलीला समिति और स्थानीय समाज में शोक व्याप्त है। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।अमित भारद्वाज के निधन से सांस्कृतिक जगत को भी गहरा आघात लगा है। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, अनिल एरन, विकल्प जैन, प्रमोद गुप्ता, भोला, मनोज पाटिल सहित कई लोग मौजूद रहे

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts