तहसील खतौली में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

तहसील खतौली सभागार में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता एवं तहसील के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने सभी को बाबा साहब की जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश और समाज की प्रगति में सतत योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान और ईमानदार बने रहने की प्रेरणा दी। तहसील के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के जीवन, विचारों और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिसमें विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार खतौली, नायब तहसीलदार खतौली व मंसूरपुर, समस्त लेखपाल, अमीन, राजस्व निरीक्षक एवं तहसील स्टाफ उपस्थित रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts