भाजपा स्थापना दिवस पर धौलपुर में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित,


धौलपुर भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा स्थापना दिवस की श्रृंखला में एक सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन कोठी मंडल अध्यक्ष हेम सिंह बघेला की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर मौजूद रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राजीव रस्तोगी तथा जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन ने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अशोक पचौरी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने परिचय देने के बाद विषयवार चर्चा में भाग लिया।

वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव रस्तोगी ने “भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठन विस्तार” विषय पर बोलते हुए कहा कि पार्टी की सफलता कार्यकर्ताओं के संघर्ष और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के कारण मिली है। उन्होंने संगठन में कार्यकर्ताओं के सम्मान की भी सराहना की।

दूसरे विषय “भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन” पर जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन ने कहा कि भाजपा ने परिवारवाद और पूंजीवाद की राजनीति को समाप्त कर राष्ट्रवाद को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।

तीसरे विषय “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की विकास यात्रा” पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जैसे धारा 370 हटाना, तीन तलाक पर प्रतिबंध, राम मंदिर निर्माण और वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पारित करना। उन्होंने उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, पीएम सूर्य घर योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की इंफ्रास्ट्रक्चर, सेना और युवाओं के लिए किए गए प्रयासों से भारत आज आत्मनिर्भर बन रहा है।

मुख्य अतिथि सत्येंद्र पाराशर ने संगठन विस्तार की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा ने बूथ स्तर तक ‘पन्ना प्रमुख’ जैसे पद सृजित कर संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारत को विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक नवीन तिवारी ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा नेता डॉ. शिवचरण कुशवाह, जिला मंत्री हरेंद्र सिंह राव, राम कुमार कुशवाह, लोकेंद्र चौहान, विशाल सिंघल, कल्पना शर्मा, अशोक पचौरी, नवीन तिवारी, शशी त्यागी, नेहा राघव, भूपेंद्र सिंह जादौन, छोटेला परमार, लोकेन्द्र चौधरी, राहुल राना, योगेश प्रताप सिंह, पवन त्यागी, अनिल कुशवाह, चन्द्र मोहन राना, मोती सिंह जादौन, पुनिया देवी, मुन्नी, रजनी, मनोज कटारे, महावीर गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts