मालाखेड़ा में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर निकाली गई रैली, सर्व समाज ने किया नमन


मालाखेड़ा (अलवर)। उपखंड मुख्यालय स्थित फल-सब्जी मंडी में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर सर्व समाज की ओर से पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान के बैनर तले ध्वज एवं टीवी वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैनी समाज सहित विभिन्न समाजों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रैली में पैदल चलने वाले युवा नाचते-गाते हुए शामिल हुए, वहीं बाइक सवार युवाओं ने अपने वाहनों पर ध्वज लगाकर आयोजन को खास बनाया। रैली फल-सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर बिजली घर, मुख्य बस स्टैंड, खटीक मोहल्ला, जाट मोहल्ला, फकीर मोहल्ला, सुभाष चौक होते हुए पुनः मंडी पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली के समापन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले द्वारा समाज में फैली जाति-पाति एवं धर्म भेदभाव के विरुद्ध किए गए प्रयासों को स्मरण किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और समाज को शिक्षित करने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के अंत में ज्योतिबा फुले संस्थान के सहयोग से सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरण किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts