औरैया पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार


औरैया पुलिस ने अंतर्जनपदीय लूट गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। यह घटना 26 मार्च 2025 को हुई थी, जब फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के आरओ शिवम यादव कानपुर देहात से लोन की किस्त वसूल कर लौट रहे थे। तभी भाउपुर के पास काली पेट्रोल पंप के नजदीक तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटपाट की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जालौन चौराहे के पास स्थित एवरग्रीन होटल से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मानवेंद्र यादव, प्रद्युम्न यादव उर्फ पंडित और सिहरण यादव उर्फ गट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए 12,090 रुपये नकद, एक तमंचा, एक कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्हें पहले से जानकारी थी कि ब्रह्मनगर में फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कानपुर देहात में कैश कलेक्शन करता है। उन्होंने दोपहर से ही उसकी रेकी शुरू कर दी थी और सिकंदरा से उसका पीछा करते हुए मौके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और उनकी पिछली गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts