सैनी समाज की बैठक में समाज सुधार पर हुआ मंथन, मृत्यु भोज और दहेज उन्मूलन का संकल्प

मालाखेड़ा। उपखंड मुख्यालय पर सैनी समाज 26 सी के आह्वान पर समाज सुधार बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान समाज के लोगों ने उनके योगदान को नमन करते हुए “अमर रहे” के नारे लगाए।

बैठक में मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, स्टेज आयोजन, प्रीवेंटिव सूट और नशा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इन अनावश्यक खर्चों को समाप्त कर उनकी बचत को परिवार के बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया जाएगा।

इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जनों, रतनलाल सैनी, अजीत सिंह, रमेश चंद, मनोहर लाल सैनी और रमेश चंद सैनी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मृत्यु भोज और दहेज जैसी कुरीतियों के कारण समाज आर्थिक रूप से पिछड़ रहा है। वहीं, 26 सी समाज के अध्यक्ष लालाराम सैनी ने मीटिंग में शामिल होने वाले दौसा, अलवर, करौली, तिजारा, खैरथल और कोटपूतली जिले से आए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि सैनी समाज के उत्थान के लिए सभी ने एकजुट होकर मृत्यु भोज, दहेज, बाल विवाह, फिजूल खर्च और नशा उन्मूलन का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में मौजूद समाज के प्रबुद्ध जनों ने अन्य समाजों की अच्छाइयों को अपनाकर सैनी समाज को प्रदेश, राष्ट्र और परिवार हित में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts