मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बघरा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, ब्लड डोनेशन कैंप का किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और सभी को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का गहनता से मूल्यांकन किया और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अश्विनी कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपनी कार्यशैली में और अधिक सुधार लाने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका और सफाई व्यवस्था की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को तय वेशभूषा में ड्यूटी करने का आदेश दिया गया।

इसके अलावा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बघरा ब्लॉक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर काजीखेड़ा और पिन्ना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने और पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करने के निर्देश दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts