मुजफ्फरनगर पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने अपनी समस्याओं से अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को उनके समाधान के लिए निर्देशित किया गया।

किसान दिवस में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को अनुदान पर कृषि निवेश, योजनाओं के लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया, कृषि प्रदर्शनियों और मेलों के आयोजन, एग्रीस्टैक योजना तथा फार्म रजिस्ट्री की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा, अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई, जिससे किसान योजनाओं का लाभ उठा सकें।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की सहूलियत के लिए योजनाओं की जानकारी को अधिक से अधिक प्रसारित किया जाए ताकि वे सरकारी लाभ प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया, पुलिस प्रशासन के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।















