जयपुर पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनी होली, पुलिस अधिकारियों ने फूलों और रंगों से खेली होली

जयपुर पुलिस ने रिज़र्व पुलिस लाइन चांदपोल में हर साल की तरह इस बार भी होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मियों और जवानों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मी एकत्रित हुए और आपसी सौहार्द व उमंग के साथ फूलों व प्राकृतिक रंगों से होली खेली।

इस खास अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सिटी कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. रामेश्वर सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन योगेश दाधीच सहित पुलिस आयुक्तालय के सभी जिलों के पुलिस उपायुक्त, उच्चाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts