पुलिस अधीक्षक औरैया अभिजित आर. शंकर अजीतमल में पीस कमेटी की बैठक के बाद जनपद भ्रमण पर थे। इसी दौरान थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र के दिबियापुर बाईपास पर दो मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले।
प्रथम मोटरसाइकिल पर विपिन कुमार पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी गुलाबपुर, थाना बकेवर, जनपद इटावा और छोटू, निवासी सेंगनपट्ठा, थाना अजीतमल सवार थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर आनंद राजपूत पुत्र रमेशचंद्र राजपूत, निवासी ग्राम बसोव, थाना कौंच, जनपद जालौन सवार थे। पुलिस अधीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपने स्कॉर्ट वाहन से 100 शैया अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने विपिन कुमार की हालत सामान्य बताई, जबकि अन्य दो घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इस मानवीय कार्य के लिए आम जनता और परिजनों ने पुलिस अधीक्षक की सराहना की।















