मुजफ्फरनगर में शिक्षा के व्यवसायीकरण पर जांच समिति की बैठक सम्पन्न,

मुजफ्फरनगर विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षा के व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मानवेन्द्र प्रताप सिंह “गुरु जी” ने की। जांच समिति के अन्य सदस्यों में विजय बहादुर पाठक, अंगद कुमार सिंह और विनाश सिंह चौहान उपस्थित रहे। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभापति मानवेन्द्र प्रताप सिंह “गुरु जी” को पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह ने सदस्य विजय बहादुर पाठक को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने समिति के अन्य सदस्यों का भी सामूहिक रूप से सम्मान किया।

समिति के सभापति मानवेन्द्र प्रताप सिंह “गुरु जी” और अन्य सदस्यों ने 32 बिंदुओं पर समीक्षा की। इसमें जनपद में उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, परिवहन विभाग, आबकारी विभाग, अल्पसंख्यक व समाज कल्याण विभाग आदि के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बेहतर क्रियान्वयन और सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उप सचिव धनंजय सिंह, समीक्षा अधिकारी सौरभ दीक्षित, कार्यवृत्त लेखक अर्चित बाजपेयी, अपर निजी सचिव गजेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य रणबीर सिंह, जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी, गांधी पॉलीटेक्निक के राजीव सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मोनिका सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्रयी रस्तोगी, आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनित मलिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts