अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला थाना अध्यक्ष संगीता चौधरी को शिवसेना नेताओं ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, सभी महिला पुलिसकर्मियों को मिष्ठान खिलाकर इस विशेष दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर शिवसेना नेता मनोज सैनी, प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी रेनू चौधरी, जिला सचिव नेहा गोयल, मंडल महासचिव राजेश कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, युवा नेता जितेंद्र गोस्वामी और नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।















