जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्ष वर्धन ने अस्थायी गौ आश्रय स्थल पीपलशाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें वे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में गौवंश के लिए हरा चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, केयर टेकर मौके पर उपस्थित मिले।















