सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण, साइबर अपराध पर जागरूकता

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत समाधान करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, विशेषकर महिला अपराध संबंधी मामलों को प्राथमिकता दी जाए।

समाधान दिवस के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। साइबर अपराध से बचने के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts