नगर पालिका में रमजान की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

नगर पालिका में रमजान की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, EO नगर पालिका, सभी सम्मानित सभासदगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में रमजान के दौरान नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साफ-सफाई, जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था जैसी आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।

सभी संबंधित विभागों को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि रमजान के दौरान किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर पालिका प्रशासन ने सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया, ताकि इस पावन महीने में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts