जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, नकल मुक्त परीक्षा कराने के दिए सख्त निर्देश

मुज़फ्फरनगर में बोर्ड परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जीआईसी इंटर कॉलेज में संचालित प्रथम पाली की परीक्षा का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा केंद्र का भ्रमण किया और वहां की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को परखा गया और उनकी सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्र पर मौजूद स्टाफ को परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करने और नकल पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने विशेष रूप से कक्ष निरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रश्नपत्रों का वितरण सावधानीपूर्वक किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया, जिसमें सख्ती बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts