टीबी उन्मूलन अभियान: मुजफ्फरनगर में सीएमओ ने 5 बच्चों को गोद लेकर दी पोषण पोटली

मुजफ्फरनगर में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुनील तेवतिया ने टीबी से ग्रस्त पांच बच्चों को गोद लिया। इन बच्चों को बेहतर इलाज के साथ पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सीएमओ कार्यालय की ओर से बच्चों को पोषण पोटली दी गई, जिसमें दूध, दलिया, मूंगफली, गुड़, चना, सोयाबीन, ड्राई फ्रूट्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल हैं, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार हो सके।

भारत सरकार ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसे पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार विशेष योजनाएँ चला रहा है। टीबी मरीजों को निशुल्क दवाएं, इलाज, 500 रुपये प्रति माह पोषण सहायता, निशुल्क एक्स-रे और अन्य मेडिकल जांच की सुविधा दी जा रही है। साथ ही, समय-समय पर परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं।

सीएमओ द्वारा टीबी से पीड़ित बच्चों को गोद लेना और उन्हें पोषण पोटली देना एक सराहनीय कदम है, जो अन्य मरीजों के लिए भी प्रेरणादायक होगा। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी बीमारी को खत्म करने के लिए केवल दवाएं पर्याप्त नहीं हैं, मरीजों को अच्छा पोषण और मानसिक समर्थन भी देना जरूरी है। उनका लक्ष्य सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि इन बच्चों को एक स्वस्थ जीवन देना है। पोषण पोटली से उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और वे जल्दी स्वस्थ हो सकेंगे।

इस कार्यक्रम में सीएमओ ऑफिस से डॉ. निगम, टीबी हॉस्पिटल से हेमंत यादव (पीपीएम) और विपिन शर्मा (एसटीएस) मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को टीबी के प्रति जागरूक किया और समय पर दवा लेने की सलाह दी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts