शाहपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चतुर्थ दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा ‘ साक्षरता जागरूकता रैली ‘ निकाल कर गॉववासियो कों शिक्षा और साक्षरता से होने वालों लाभ से अवगत कराया तथा सभी ग्रमीणों कों अपने बच्चों कों स्कूल भेजनें के लिए प्रेरित किया इस दौरान गॉव के अनेक महिला और पुरुष गॉव वासियों से बातचीत भी की, पुरे गॉव के भ्रमण के उपरांत सभी स्वयंसेवक शिविर स्थल पर वापस आ गए, अल्प विराम के बाद सभी स्वयंसेवकों नें शिविर स्थल के आसपास सफाई भी की l इसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी आदित्य कुमार नें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार के मार्गदर्शन में सभी स्वयंसेवकों से समापन दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा बनायीं l इस अवसर पर शिविर स्थल पर असिस्टेंट प्रोफेसर अरविन्द कुमार,अनुज कुमार, धीरज कुमार, लीला जी उपस्थित रहें l















