औरैया में महिला सम्मान गृह का शुभारंभ, राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने किया उद्घाटन,

औरैया में महिला सम्मान गृह का शुभारंभ तीन थानों में किया गया, जिससे अब महिलाओं को थाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पहल का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने फीता काटकर किया। सहायल थाना क्षेत्र के कस्बा थाना मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में गीता शाक्य ने जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में बिधूना के उप जिलाधिकारी गरिमा सोनिकिया, सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह, वीडीओ राज नारायण पांडे के अलावा थाना अध्यक्ष सहायल अजय कुमार, कई ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख और भाजपा के मंडल अध्यक्ष सोनू मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष रिपु दमन सिंह कुशवाहा, श्यामू सिंह राजावत सहित अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts