13 फरवरी को मिलेंगे मोदी-ट्रंप, वैश्विक राजनीति पर होगा असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. फ्रांस में AI समिट में भाग लेने के बाद, पीएम मोदी 12 फरवरी की शाम को वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे और 14 फरवरी तक वहां रहेंगे. इस दौरान मोदी और ट्रंप की व्हाइट हाउस में मुलाकात होगी . राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक डिनर के कार्यक्रम की तैयारियां हो रही है जिसमें अमेरिका की जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी. अमेरिकी कॉर्पोरेट लीडर्स से मुलाकात के अलावा प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित कर सकते हैं.यह बैठक पांच साल बाद हो रही है, जो दोनों देशों के बीच संबंधों की प्रगति का प्रतीक है. 2019 में अमेरिका में हाउडी मोदी कार्यक्रम के जवाब में साल 2020 में राष्ट्रपति ट्रंप भारत आए थे. उस दौरान गुजरात में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि बने थे .

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना

मोदी-ट्रंप मीटिंग का उद्देश्य भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है. दोनों नेता आपसी रिश्तों के अलावा वैश्विक मामलों पर भी साझा रणनीति बनाने की कोशिश करेंगे . इल दौरान दोनों की बीच कई विषय पर चर्चा होने की संभावना है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts