मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र में 6 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। छपार थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान में घटना का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
ग्राम बसेड़ा निवासी दिलशाद ने अपने 6 वर्षीय पुत्र के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बच्चे की बरामदगी के लिए टीम गठित की। 31 जनवरी को वादी के मकान के पास स्थित एक बंद मकान से प्लास्टिक के कट्टे में बंद बच्चे का शव बरामद हुआ। मामले में थाना छपार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।घटना के अनावरण के लिए तीन टीमें गठित की गईं। 1 फरवरी को पुलिस और एसओजी टीम के प्रयास से मामले का खुलासा हुआ और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा, रस्सी आदि भी बरामद किए गए। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।















