मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के अग्रसेन विहार में गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर दो लोग गोली लगने से घायल मिले, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।
पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन टीमों का गठन किया। जांच के दौरान भोपा रोड पर आरोपियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने इस संबंध में जानकारी दी।















