धौलपुर के पूर्व विधायक बी एल कुशवाहा ने जिलेवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में धौलपुर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से सर्व समाज के हजारों लोग शामिल हुए। पूर्व विधायक बी एल कुशवाहा ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक शोभारानी कुशवाहा ने भी सभा को संबोधित करते हुए सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और जनता को धन्यवाद दिया।

बी एल कुशवाहा ने सभा में शामिल सभी को बुरे वक्त में कड़ी मेहनत करने के लिए धन्यवाद दिया और अपनी पत्नी शोभारानी कुशवाहा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य केवल समाज की सेवा था, न कि पैसे कमाना। उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा, व्यापार और एकता पर जोर दिया। इस दौरान राजनीति के विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता, व्यापारी, सरपंच, पार्षद समेत कई लोग मौजूद रहे।समारोह के अंत में बी एल कुशवाहा ने जनता से समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी आगंतुकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।















