जयपुर: नगर निगम अलवर का राजस्व अधिकारी और दलाल 3 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर-द्वितीय इकाई ने देर रात कार्यवाही करते हुए युवराज युधिष्ठिर मीणा, नगर निगम अलवर के राजस्व अधिकारी और उसके दलाल मुकेश (प्राइवेट व्यक्ति) को 3 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी को एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें बताया गया था कि नगर निगम अलवर द्वारा यू.डी. टैक्स एकत्रित करने के टेण्डर के तहत आरोपी ने फर्म से 5 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी टीम ने कार्यवाही करते हुए 3 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।इस मामले में एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts