अलवर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग का नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

अलवर। महिला एवं बाल विकास विभाग उमरैण और मालाखेड़ा द्वारा ब्लॉक स्तरीय आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं के लिए गैर-आवासीय नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लवली रिजॉर्ट बुर्जा में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में बाल विकास परियोजना अधिकारी पिंका और नीनू त्रिपाठी द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

गुरुवार को इस प्रशिक्षण के प्रथम दिन “पोषण भी पढ़ाई आवश्यक है” विषय पर जानकारी साझा की गई। साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, जैसे आधारशिला, नवचेतना, आदि के बारे में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।इस कार्यक्रम में उमरैण महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पिंका, मालाखेड़ा परियोजना अधिकारी नीनू त्रिपाठी, महिला पर्यवेक्षक कविता रानी माथुर, कांता शर्मा, वर्षा बेन, रोहिताश्व और राजेंद्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts