मुजफ्फरनगर : किसानों के लिए अनिवार्य फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू,

मुजफ्फरनगर जिले के समस्त किसानों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार की एग्रीस्टैंक परियोजना के तहत सभी गांवों की जियो रिफरेंस मैप तैयार की जा रही है और डिजिटल काप सर्वे के माध्यम से बोई गई फसलों के आनलाइन रिकार्ड भी व्यवस्थित किए जा रहे हैं। इसके बाद अब फार्मर रजिस्ट्री बनाई जानी है, जिसमें किसानों की सभी भूमियों के रिकार्ड को आधार से लिंक किया जाएगा। यह रजिस्ट्री किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे प्रदान करने में मदद करेगी, जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अत्तिपूर्ति का आंकलन, और भुगतान व्यवस्था। इसके अलावा, किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी लाभार्थियों को भी इस रजिस्ट्री को अनिवार्य रूप से कराना होगा।

कृषकों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए निम्नलिखित चार माध्यम उपलब्ध होंगे:

  1. कैम्प के माध्यम से: जनपद के विभिन्न ग्रामों में 02.12.2024 से 31.12.2024 तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें एक लेखपाल तथा कृषि, पंचायत विभाग, ग्राम्य विकास आदि के कर्मचारी शामिल होंगे। इस कैंप में किसानों को अपने आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल, और खतौनी की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। इस प्रक्रिया का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  2. जन सेवा केन्द्र (सी०एच०सी०): किसान अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क पर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके लिए भी आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल और खतौनी की छायाप्रति जरूरी होगी।
  3. सेल्फ रजिस्ट्रेशन: किसान upfr.agristack.gov.in पर जाकर “फार्मर आपेंशन” पर क्लिक करके अपने आधार कार्ड से लॉगिन कर सकते हैं और अपनी रजिस्ट्री करा सकते हैं।
  4. फार्मर सहायक ऐप: किसान farmer sahayak up app को Play Store से डाउनलोड करके “साइन-अप” ऑप्शन पर जाकर आधार के माध्यम से लॉगिन कर अपनी और परिवार के अन्य सदस्य कृषकों की रजिस्ट्री कर सकते हैं।

यह रजिस्ट्री किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहज और त्वरित सुविधा प्रदान करेगी।संतोष कुमार उप कृषि निदेशक

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts