मुजफ्फरनगर : पेंशनर दिवस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश.

मुजफ्फरनगर ,पेंशनर दिवस जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में चौधरी चरण सिंह सभागार में मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त पेंशनर, उनके पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, कार्यालयाध्यक्ष, और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कार्यालयाध्यक्षों को पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने पेंशनरों के पदाधिकारियों से बुजुर्ग और असहाय पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु कलैक्ट्रेट कार्यालय में पेंशनर हेल्प डेस्क के माध्यम से सहयोग करने की अपील भी की। पेंशनर दिवस के दौरान पेंशनरों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। इस मौके पर रमेश चंद यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी, श्रीमती श्रुति गुप्ता, कोषाधिकारी, और अन्य कोषागार कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts