धौलपुर: शरद महोत्सव 2024 में पहली बार आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता ने बटोरी सराहना

धौलपुर, नगर परिषद द्वारा शरद महोत्सव 2024 के अंतर्गत पहली बार शहर के युवाओं के लिए “शरद धौलपुर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 8 दर्जन से अधिक बॉडी बिल्डर्स ने भाग लिया।मुख्य अतिथि, जिला यातायात प्रभारी टीनू सोगरवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी।उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद विजय उदैनिया ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की कामना की। उन्होंने प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल का नेतृत्व भी किया।

विभिन्न वर्गों में विजेता:

  • 50 किलो वर्ग: हेमंत बघेल (प्रथम), विजय कुशवाहा (द्वितीय), आर्यन खान (तृतीय)
  • 50-55 किलो वर्ग: दीपक गौतम (प्रथम), राजकुमार दनावत (द्वितीय), रवि कुशवाहा (तृतीय)
  • 55-60 किलो वर्ग: जेनिश खान (प्रथम), धीरज भिंडवाल (द्वितीय), मनीष कुमार (तृतीय)
  • 60-65 किलो वर्ग: प्रत्यूष मुखर्जी (प्रथम), सोहिल मलिक (द्वितीय), समीर धनवार (तृतीय)
  • 65-70 किलो वर्ग: आशू कुमार (प्रथम), शाहरुख खान (द्वितीय)
  • 70 किलो वर्ग: केजान फारूकी (प्रथम), कृष्णा बघेल (द्वितीय)

मेंस फिजिक कैटेगरी:

  • जूनियर: प्रत्यूष मुखर्जी (प्रथम), जेनिश खान (द्वितीय), हेमंत बघेल (तृतीय)
  • सीनियर: आशू कुमार (प्रथम), कृष्ण (द्वितीय), समीर खान (तृतीय)

“शरद धौलपुर 2024” के विजेता:
प्रत्यूष मुखर्जी (प्रथम), आशू कुमार (द्वितीय), और जेनिश खान (तृतीय) रहे।

कार्यक्रम का संचालन अनिल मिश्रा ने किया, जबकि एडवोकेट एमके सिंह, आकाश चंदेला, मोहित शर्मा, और अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

म्यूजिक पर फ्री पोज और समर्थकों की भीड़ बनी आकर्षण का केंद्र
प्रत्येक बॉडी बिल्डर को म्यूजिक की धुन पर फ्री पोज देने का मौका मिला, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। समर्थकों ने नारेबाजी कर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस आयोजन ने युवाओं को खूब प्रेरित किया, और सभी ने भविष्य में ऐसे और आयोजनों की मांग की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts