मुजफ्फरनगर: हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, चार अभियुक्त गिरफ्तार.

मुजफ्फरनगर में हत्या के मामले में थाना खतौली पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के पर्यवेक्षण में की।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त योगेश और परविंदर को गंग नहर पटरी दूधली कट के पास से तथा अजय उर्फ लुक्का और सतीश को बंद पड़ी सीमेंट फैक्ट्री, गंग नहर पटरी, जंगल ग्राम खेड़ी रांगड़ान से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से 55,000 रुपये नकद बरामद हुए।यह मामला 30 नवंबर 2024 को वंश तंवर की हत्या से जुड़ा है, जिसमें संपत्ति विवाद के चलते मृतक की बुआ बबीता ने हत्या की साजिश रची। बबीता ने अपने भांजे योगेश और अन्य साथियों को लालच देकर योजना में शामिल किया। इस षड्यंत्र में शामिल अन्य अपराधियों ने वंश की रेकी करने के बाद सरधना के पास उसे गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मृतक वंश अपने पिता का इकलौता पुत्र था और करीब 100 बीघा जमीन का मालिक था। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से मामले का खुलासा किया और अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts