मुजफ्फरनगर। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने मंसूरपुर मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। शनिवार को थाना दिवस के बाद एसडीएम ने पुलिस प्रशासन के साथ मंसूरपुर मार्ग पर निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे रखा अतिक्रमण हटवाया और चेतावनी दी कि तीन दिनों के भीतर अपना सामान दुकान के भीतर कर लें।
एसडीएम ने कहा कि सड़क पर कोई भी अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नाले पर अतिक्रमण करने वालों को भी स्वयं अपना निर्माण हटाने का निर्देश दिया, अन्यथा जेसीबी द्वारा कार्रवाई की चेतावनी दी। मौके पर अनधिकृत वाहनों के चालान भी कटवाए गए।एसडीएम ने थाना अध्यक्ष मंसूरपुर को निर्देश दिए कि रोजाना निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि सड़क पर अतिक्रमण और वाहनों के अनधिकृत खड़े होने से जाम न लगे। उन्होंने कहा कि किसानों और राहगीरों को किसी भी स्थिति में परेशानी नहीं होनी चाहिए।















