शाहपुर गांव सोरम में आयोजित ट्रायल प्रतियोगिता में जिला स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी टीम का चयन किया गया। जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि सोरम कबड्डी क्लब के मैदान पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो 23 दिसंबर से बलिया में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। निर्णायक की भूमिका में प्रो कबड्डी खिलाड़ी मोनू और राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल थे। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के चेयरमैन अशोक बालियान, सत्येंद्र प्रधान, गांव प्रधान करणवीर सिंह, विपिन बालियान, बालिन्द्र खलीफा, सुनील कुमार और नीटू आदि उपस्थित थे।















