शाहपुर : भाकियू के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की बैठक,

शाहपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नवीन राठी ने शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया और आगामी प्रयागराज में आयोजित चिंतन शिविर में भाग लेने का आह्वान किया। चिंतन शिविर 16 से 18 जनवरी तक आयोजित होगा। राठी ने कार्यकर्ताओं को पदों पर नियुक्ति पत्र देकर संबोधित किया और 23 दिसंबर को होने वाली मासिक बैठक में भी सक्रिय भागीदारी की अपील की।

बैठक के बाद राठी और कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मेन चौराहे पर स्थित किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला सचिव अनुज बालियान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह, जिला संगठन मंत्री सोनू काबा, ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र बालियान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts