दुल्हेरा ,क्षेत्र के गांव दुल्हेरा में विद्युत तारों में हुई स्पार्किंग से एक किसान की करीब 10 बीघा गन्ने की फसल जल गई। गांव दुल्हेरा निवासी किसान नीरज ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से हाई वोल्टेज विद्युत लाइन गुजर रही है। शुक्रवार की दोपहर विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने से चिंगारी उसके गन्ने के खेत पर गिर गई, जिससे आग लग गई। आसपास काम कर रहे किसानों ने आग को देखा और उसे सूचित किया। किसान, अन्य किसानों और ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन इस हादसे में किसान की करीब 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।















