भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में डॉक्टर वैभव आर्य, पशु चिकित्सा अधिकारी, द्वारा डूँगर विकासखंड के अस्थाई गौ आश्रय स्थल रायपुर अटेरना का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में पशुधन प्रसार अधिकारी राजीव कुमार भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि गोवंशों को हरा चारा, भूसा, चोकर खिलाया जा रहा था, और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी उचित थी। सभी गोवंशों को मिनरल मिक्सचर और कैल्सियम भी प्रदान किया गया। ग्राम प्रधान को बैलेंस राशन खिलाने के निर्देश भी दिए गए।















