बुढ़ाना: संचारी रोगों से बचाव और अपार आईडी के लिए जागरूकता अभियान

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बुढ़ाना जिले के विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बच्चों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। राम प्रसाद कात्यायन इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रार्थना स्थल पर बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए गए। प्रधानाचार्य ने विशेष रूप से समझाया कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि डेंगू और मलेरिया के मच्छर इस पानी में अंडे देकर अपनी संख्या बढ़ाते हैं, जिससे बीमारी फैलती है।

इसके साथ ही, राम प्रसाद कात्यायन इंटर कॉलेज में बच्चों को अपार आईडी बनवाने के लिए सहमति पत्रक दिए गए, जिन्हें अभिभावकों से भरवाकर जमा करने के निर्देश दिए गए। प्रधानाचार्य ने बच्चों को समझाया कि यह आईडी उनके शैक्षिक दस्तावेजों के सुरक्षित रखने के लिए भविष्य में मददगार होगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts