भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने अपने कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, और किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जनता दर्शन में आए आम लोग भी उपस्थित रहे।















