भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस जनसुनवाई में महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के लिए ‘क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग)’ को मौके पर भेजा गया। शासन के आदेशों-निर्देशों के क्रम में यह प्रक्रिया नियमित रूप से की जा रही है, ताकि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।















