भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मोरना के बेलड़ा गाँव में 150 वर्षों पुराने सीमल के वृक्ष के गिरने पर ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों ने भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस ऐतिहासिक वृक्ष की तेरहवीं रस्म रविवार को हवन और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निवाज और अन्य प्रमुख समाजसेवियों ने भाग लिया।
इस पेड़ से ग्रामीणों की गहरी भावनाएं जुड़ी हुई थीं, और इसे खोना उनके लिए किसी अपने को खोने जैसा दुखद अनुभव था।समाजसेवी मनीष चौधरी ने वृक्ष को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इसकी सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हर ग्रामीण एक नया पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करेगा। इस अवसर पर 150 नए सीमल के पेड़ लगाने की घोषणा भी की गई, ताकि इस धरोहर को संरक्षित किया जा सके।
















