भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
पुरकाजी क्षेत्र के शकरपुर गांव के निवासी और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गुर्जर के पिता राजकुमार ने तितावी गन्ना समिति के डेलीगेट के चुनाव में विजय प्राप्त की है। उनके साथ सेठपाल भी उम्मीदवार थे। इस चुनाव में कड़े मुकाबले के बावजूद, राजकुमार ने अपने प्रतिद्वंदियों सुमित्रा और विजयपाल को हराकर जीत दर्ज की। इस जीत से शकरपुर गांव में खुशी का माहौल है, और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।राजकुमार की इस जीत के बाद अजय गुर्जर ने बताया कि वह अपने समर्थकों से राय लेने के बाद डायरेक्टरी का चुनाव भी लड़ने पर विचार करेंगे।















