भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा द्वारा मेहरबान कुरैशी को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष नीरज बहोत को बनाया गया। वही जयभगवान को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भारतीय किसान संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी द्वारा नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र में दिया गया है कि 3 वर्ष के लिए पद से नियुक्त किया गया है। पदाधिकारी द्वारा संगठन के विपरीत कार्य करने पर नियुक्ति समाप्त की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा पद नियुक्त किए जाने पर कस्बे के लोगों द्वारा बधाई देते हुए तीनों पदाधिकारी का जोरदार स्वागत किया गया।















