भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर ,एसडीएम खतौली, मोनालिसा जौहरी, ने अपनी तेजतर्रार कार्यशैली से तहसील में पिछले एक महीने में कई विवादित मामलों का निपटारा किया है। इनमें से एक प्रमुख मामला ग्राम अंतवाड़ा के सरकारी तालाब में पानी निकासी का था, जो एक वर्ष से लंबित था। इस विवाद के कारण गांववासियों को बरसात का पानी नहीं निकल पाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।मोनालिसा जौहरी ने बी.डी.ओ., नायाब तहसीलदार और पुलिस बल की उपस्थिति में जे.सी.बी. के माध्यम से तालाब में जाने वाली नाली का अवैध कब्जा खुलवाया। उन्होंने नाली की गहरी खुदाई भी करवाई, जिससे पानी का निकास सुगम हो सके। उनकी त्वरित कार्यवाही के कारण क्षेत्र की जनता उनकी सराहना कर रही है। निवासियों का कहना है कि उन्होंने पहली बार ऐसे अधिकारी को देखा है जो खुद समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करती हैं।मोनालिसा ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके इस सक्रिय कदम ने जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश दिया है और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जगाई है।























































