मीरापुर में योग माता मंदिर का रास्ता कब्जा मुक्त कराने के लिए धरना

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल एडवोकेट के नेतृत्व में मीरापुर के सिद्धिपीठ योग माता मंदिर के रास्ते को कब्जा मुक्त कराने के लिए धरना दिया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि मंदिर का 38 फुट चौड़ा रास्ता दबंगों और विशेष समुदाय के लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिससे आने-जाने में समस्या हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी है, लेकिन अब उन्होंने एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ी पंचायत करने की चेतावनी दी है। धरने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने ज्ञापन लिया और एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts