भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। उद्यमी सत्य प्रकाश रेशु ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर घर पर प्लायन के पोस्टर चस्पा कर दिए थे जिसके बाद आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पत्रकारों को जानकारी देने के लिए बुलाया था हालांकि समाज के कुछ जिम्मेदार लोगों ने उन पर समझौता कराने का दबाव बनाकर प्रेस वार्ता करने से इनकार करा दिया। इसके बाद भी उन्होंने प्रेस वार्ता की और कहा कि अब हम दोनों का मुद्दा समाज के कुछ जिम्मेदार लोगों के बीच में है यदि जिम्मेदार लोग बेहतर और अच्छा फैसला लेता है तो मैं उनसे सहमत हो जाऊंगा अन्यथा फिर पलायन करूँगा। और प्रेस वार्ता में किसी भी प्रकार के सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया हालांकि बातों ही बातों में सामने आया कि सत्यप्रकाश रेशु और मंत्री कपिल देव अग्रवाल के बीच होर्डिंग का एक टेंडर लेने को लेकर तनातनी हो गई थी। जिसको लेकर रेशु नें परिवार के साथ पलायन करने की घोषणा कर दी थी। रेशु एडवरटाइजिंग के एमडी सत्य प्रकाश रेशु ने फिलहाल समाज के दबाव में आकर प्लायन करने से इनकार कर दिया है।















