मुजफ्फरनगर में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की गोष्ठी, सुरक्षा उपायों पर चर्चा

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर, व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अपराध  प्रशान्त कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सहायक पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल, क्षेत्राधिकारी नई मंडी  रूपाली राय चौधरी, और सीएफओ अनुराग कुमार भी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुरक्षा के संबंध में उनके सुझाव और फीडबैक लिए और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई सुझाव दिए, जैसे सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था करना। इसके अलावा, उन्होंने साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों पर भी व्यापारियों को जागरूक किया।

उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत दें। गोष्ठी के अंत में उन्होंने व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts