भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर |थाना खतौली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन के तहत टप्पेबाजी के मामले का सफल अनावरण किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव और थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इन अभियुक्तों के कब्जे से पीली धातु के आभूषण, बैंक पास बुक, आधार कार्ड, अवैध शस्त्र, और एक आई-10 कार बरामद की गई है।भागीरथी नाम की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह यूनियन बैंक जा रही थी, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे सम्मोहित कर उसके सफेद और पीली धातु के आभूषण और 10 हजार रुपये ले लिए। पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अभियोग दर्ज किया और एक टीम गठित की। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और संबंधित सामान बरामद किया।
















