भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर ,बुढाना क्षेत्र में दो स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के तहत की गई।
पहली कार्रवाई बडौत रोड, त्यागी पैट्रोल पंप के पास, खसरा नं. 2737 से 2753 की भूमि पर की गई, जहां लगभग 25 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इसके भू-स्वामी श्री जितेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, और परमेन्द्र कुमार थे।
दूसरी कार्रवाई पुरानी तहसील रोड पर खसरा नं. 1368, 1369, 1300 की भूमि पर की गई, जहां लगभग 30 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस प्लॉटिंग के विकासकर्ता श्री प्रवेश त्यागी, राकेश त्यागी पुत्रगण जयप्रकाश त्यागी और सादा पुत्र मोना मोहम्मद थे।प्राधिकरण ने पहले ही नोटिस जारी किए थे और चालानी कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे, लेकिन भू-स्वामियों द्वारा अवैध प्लॉटिंग नहीं हटाई गई थी। इसके परिणामस्वरूप, प्राधिकरण ने पुलिस बल की उपस्थिति में दोनों स्थलों पर कुल 55 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण किया।

















