भाजपाईयों ने वाल्मीकि चौक स्थल की सफाई की

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुजफ्फरनगर,बुढ़ाना स्वच्छता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी बुढ़ाना मण्डल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर बुढ़ाना कस्बे के पीठ बाजार में स्थित वाल्मिकी चौक स्थल की साफ सफ़ाई की। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुढ़ाना मण्डल के भाजपा मण्डल अध्यक्ष भारत ठाकुर के नेतृत्व में बुढ़ाना कस्बे में भगवान वाल्मीकि चौक पर स्थल की साफ सफाई की गई। इस कार्यक्रम में यहां पर मुख्य रुप से भाजपा मण्डल बुढ़ाना के महामंत्री मुकेश शर्मा, बुढ़ाना नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 के सभासद अजय संगल, भाजपा मण्डल बुढ़ाना के मीडिया संयोजक शाहिद असलम, किसान मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, सभासद योगेश प्रजापति और प्रवीण कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts