भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। चिकित्सा सेवा के नए आयाम स्थापित कर सम्पन्न हुआ वैश्य सभा का कावड़ चिकित्सा शिविर। वैश्य सभा जनपद द्वारा शिव रात्रि के पावन अवसर पर पवित्र गंगा जल लेकर पद यात्रा करते हुए कावड़ लाने वाले भोले शंकर के भक्तों के लिए पिछले लगभग 30 वर्षों से कावड़ चिकित्सा शिविर नगर की हृदय स्थली शिव चौक पर लगाया जाता है। इस वर्ष भी 29 जोलाई से आरम्भ हुऐ शिविर का आज निर्विघ्न समापन कर दिया गया। इस बार प्रातः 8 बजे से रात्रि लगभग 12 बजे तक प्रतिदिन भोले भक्तों की चिकित्सा सेवा वरिष्ठ डॉक्टर्स द्वारा की गई, डा रजत जिंदल, और अंकुर द्वारा मसाज थेरेपी से, योगाचार्य हरि ॐ शर्मा द्वारा अक्यूप्रेसर से दर्द दूर करने की सेवाएं दी गई।
शिविर में मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल मित्तल अध्यक्ष, अजय कुमार सिंघल महामंत्री, जर्नादन स्वरूप कोषाध्यक्ष, दिनेश बसंल, संजय गुप्ता, शिव कुमार सिंघल, रजत गोयल, शोभित गुप्ता, संजीव गोयल, मित्र सैन, अचिन कंसल, अजय गर्ग, सौरभ मित्तल, योगेश भगत जी, राकेश कंसल आदि की मुख्य भूमिका रही। समापन के अवसर पर मुख्य रूप से चेयर पर्सन श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप, अशोक कंसल पूर्व विधायक, अंकुर दुआ सद्स्य प्रैस परिषद् अंजू अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सत्य प्रकाश मित्तल, रेणु गर्ग, महिका शोभित गुप्ता, विकल्प जैन, नवनीत गुप्ता, योगेश मित्तल, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, अशोक अग्रवाल, अभिमन्यु मित्तल, शलभ गुप्ता, सुरेश गोयल,मेडिकल टीम के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, सफ़ाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों, शिविर से जुड़े सभी लोगों का महामंत्री अजय कुमार सिंघल ने आभार व्यक्त करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की।















