भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने मृतक के परिवारों को दी सांत्वना मोरना ब्लॉक् क्षेत्र के गाँव मजलिसपुर तोफीर में बुधवार की दोपहर 22 वर्षीय सौरव पुत्र मुकेश सैनी की मौत हाईटेंशन लाइन के करन्ट लगने से हो गयी थी। सौरव को तेज बिजली का करन्ट उस समय लगा था जब प्लास्टिक की एक पतली रस्सी अचानक हाईटेंशन लाइन को छू गयी थी। सौरव मुकेश का इकलौता पुत्र था।जो रुड़की में लैब टेक्नीशियन की शिक्षा प्राप्त कर रहा था। युवक सौरव की मौत से परिजनों पर गमो का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। ग्राम प्रधान योगेश चौहान ने बताया की 16 वर्ष पूर्व गाँव मे विद्युत लाईन बनाई गयी थी जो अब बिलकुल जज्जर हो चुकी है। गत वर्षों में आई बाढ़ के कारण अनेक खम्बे इधर उधर झुक गये हैं। लाइन में बार बार फॉल्ट होता रहता है।जज्जर लाइन अक्सर टूटती रहती है। गाँव मे सौरव की मौत के अलावा माँगेंराम की मौत हो चुकी है। गाँव की गलियों में हाईटेंशन लाइन बनी हुई है जिनके खम्बो पर बहुत छोटे ट्रान्सफार्मर रखे हुए हैं। जो अक्सर ओवरलोड के कारण जलते रहते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्युत अधिकारी से बात कर सभी समस्याओं के समाधान करने को कहा। इस अवसर पर मृतक का पिता मुकेश,साधुराम, महेन्द्र चौहान,राकेश,बुद्धसिंह,जल सिंह,सतीश,कर्णपाल,सुधीर,सुबोध,कुलदीप आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राम कुमार शर्मा,मण्डल महामन्त्री अरुण पाल,महिपाल राठी,नीटू सहरावत आदि उपस्थित रहे।















